नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मेयर पद के लिए शैली औबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल ने नामांकन किया है।
यह भी पढ़ें
रायबरेली: विधायक अदिति सिंह पर जबरन कब्जा का आरोप, मचा हंगामा
डिप्रेशन से लड़ने में मददगार हैं वर्कआउट, जानिए कैसे करता है काम
इसकी जानकारी पार्टी की ओर से दी गई है। नामांकन के दौरान पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान भी मौजूद थे। बता दें, आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में कई नाम राजनीतिक मामलों की समिति के सामने आए थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई थी। समिति ने दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर सहित विभिन्न पदों के लिए छह नामों को शार्ट लिस्ट किया था। इसमें शैली ओबेरॉय का नाम मेयर पद के लिए सबसे शीर्ष पर था।
शैली ओबेरॉय पटेल नगर से पार्षद चुनी गईं हैं। इसके अलावा मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। इसमें करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं।
Shelli Oberoi, Shelli Oberoi AAP candidate for MCD Mayor, Shelli Oberoi AAP candidate