नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अब तक के नतीजों में ABVP का क्लीन स्वीप
डूसू चुनाव के नतीजों के अब तक के रुझानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने चारों सीटों पर अपराजेय बढ़त बना ली है। अध्यक्ष – तुषार(ABVP), 2,000 वोटों से आगे, उपाध्यक्ष – सुशांत (ABVP), 505 वोटों से आगे हैं जबकि सचिव- अपराजिता (ABVP), 4136 वोटों से व संयुक्त सचिव- सचिन (ABVP), 6100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
डीयू के 32 कॉलेजों में ABVP आगे
डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)ने 32 कॉलेज यूनियनों में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि NSUI ने 17 कॉलेज यूनियनों में बढ़त बना ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेष रूप से, एबीवीपी ने रामजस और हंसराज जैसे बड़े कॉलेजों में बढ़त बनाई है।
इससे पहले 2019 में डूसू चुनाव हुए थे। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में चार में तीन सीटें जीती थीं। वहीं नेशनल स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया (NSUI) के खाते में बस एक सीट आई। अध्यक्ष -अक्षित दहिया (ABVP) उपाध्यक्ष – प्रदीप तंवर (ABVP) सचिव – आशीष लांबा (NSUI) संयुक्त सचिव- शिवांगी खरवाल (ABVP)
दिल्ली यूनिवर्सिटी में चार साल बाद छात्र संघ (DUSU) के चुनाव शुक्रवार को हुए। इस दौरान कॉलेजों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। आज डूसू चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।