बात जब फैशन की आती है तो वो सिर्फ अच्छा आउटफिट, मेकअप या ज्वेलरी ही नहीं बल्कि फुटवेयर भी बहुत मायने रखते हैं। अमूमन लड़कियों के लिए ‘गो-टू-फुटियर’ हील्स होती हैं क्योंकि ये हर ड्रेस के साथ चल जाती हैं। लेकिन बहुत बार आराम पसंद पर भारी पड़ जाता है और लड़कियों को अपना मन मारते हुए हील्स से परहेज करना पड़ जाता है लेकिन आपको बता दें कि हील्स भी कई तरह की होती हैं। अगर आप आरामदायक हील्स का चुनाव करेंगी तो आपको रिग्रेट नहीं करना पड़ेगा।

आपको बस अपने लिए सही हील फुटवियर चुनने की जरूरत है। जानिए, आरामदायक हील्स के प्रकार, जिन्हें आप अपने आउटफिट, सहुलियत और पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इन्हें पहन कर आपके पैर बिल्कुल नहीं दुखेंगे।
प्लेटफॉर्म हील्स

अगर आप दिनभर हील्स पहनना चाहती हैं तो आप प्लेटफॉर्म हील्स पहन सकती हैं। ये हील्स पहनने में काफी आरामदायक होती हैं और आप इन्हें किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
म्यूल हील्स

इन हील्स को पहनकर आपके पैर दुखेंगे नहीं। इन्हें पहनने के बाद आप कॉन्फीडेंट महसूस कर सकेंगी।
वेजेस

अगर हील्स आपका ‘गो-टू-फुटियर’ है तो वेजेस आपके लिए ही बने हैं। इन्हें पहन कर देर तक चलना आसान होता है। इन्हें भी आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी होती हैं।
ब्लॉक हील

स्टाइलिश और आरामदायक पुटवियर मतलब ब्लाक हील्स, इन्हें पहनकर आप बिल्कुल रिग्रेट नहीं करेंगी।
हांलाकि, किसी भी फुटवियर को खरीदते समय ये बात जरूर ध्यान में रखें कि उनका सोल ज्यादा हार्ड तो नहीं है या जल्दी खराब होने वाला तो नहीं है। इसके अलावा हील्स की शॉपिंग के वक्त उसका साइज जरूर चेक करें. पहनकर और चल कर भी देखें।