बॉलीवुड के फेमस और लोकप्रिय एक्टर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। ये कपल सभी का पसंदीदा है और फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों 2022 में शादी कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक शादी की तैयारियां लगातार जारी हैं और इसी साल ये जोड़ा सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएगा। इससे पहले खबरें थी कि ये जोड़ा 2021 में शादी करने वाला है। पर परिस्थितियों को देखते हुए आलिया और रणबीर ने अपनी शादी को पोस्टपोर्न दिया था।
रिपोर्ट्स कि मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल महीने में शादी करेंगे। जानकारी है कि भट्ट और कपूर परिवार ने तैयारियां भी ज़ोरों-शोरों से शुरू कर दी हैं। सूत्र के मुताबिक, ‘कहा जा रहा है कि आलिया-रणबीर रणथम्भौर में शादी करेंगे क्योंकि दोनों यहीं पर सबसे ज्यादा छुट्टियां मनाने गए हैं और ये उनकी पसंदीदा जगह है।’
हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाए वैकेशन वेडिंग करने का फैसला किया है।इस रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई में ही शादी करेंगे। अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल शादी करेगा। खबर के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक आलीशान शादी करने की बजाए इसे कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में इमोशन्स के हिसाब से स्पेशल बनाने का फैसला किया है।