नई दिल्ली। अमरुल्लाह सालेह के बड़े भाई की तालिबान ने हत्या कर दी है। रोहुल्लाह सलेह को तालिबान ने पहले टॉर्चर किया और उसके बाद बेरहमी से मार गिराया। बताया जा रहा है कि सलेह के भाई को तालिबानियों ने पंजशीर में हत्या की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात तालिबान और नॉदर्न अलायंस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसी घटना में सालेह के बड़े भाई को मार गिराया गया।
ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि तालिबान के लड़ाकों ने रोहुल्लाह सालेह को काफी टॉर्चर किया था। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में यह दावा ऐसे वक्त किया गया है, जब तालिबानी लड़ाके की उसी स्थान पर बैठे हुए तस्वीर सामने आई है, जहां से अमरुल्ला सालेह ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि वह अभी भी पंजशीर में है।
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर यह दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने उस जगह के पुस्तकालय पर कब्जा कर लिया है, जहां अमरुल्ला सालेह रह रहा था।