नई दिल्ली। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका मुंबई के किला कोर्ट ने खारिज कर दी है। क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन की बेल पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि उनके वकील चाहें तो सेशन कोर्ट जा सकते हैं।
ज़मानत याचिका खारिज़ होने के बाद आर्यन खान सहित अन्य आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल में रहना होगा। याद दिला दें कि ये पूरा मामला क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने से जुड़ा है। एनसीबी ने कथित रूप से कोकीन, मेफेड्रोन, चरस, हाइड्रोपोनिक और एमडीएमए जैसी कई ड्रग्स और 1.33 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।
गौरतलब है कि अभी तक इस मामले में कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिस में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इस केस में अधिकारियों ने कथित रूप से कोकीन, मेफेड्रोन, चरस, हाइड्रोपोनिक और एमडीएमए जैसी कई ड्रग्स और 1.33 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।