टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शो की लीड करैक्टर अनीता भाभी को एक बार फिर बदला जाएगा। इससे पहले ये किरदार सौम्य टंडन ने निभाया था। इस वक़्त शो में अनीता भाभी नेहा पेंडसे हैं। अब ये रोल फेमस एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी निभाएंगी।

जानकारी के मुताबिक, शो के मेकर्स ने नई अनीता भाभी की तलाश शुरू कर दी थी। अब खबर है कि फ़्लोरा सैनी के नाम पर मोहर लगाई जा सकती है। भाबीजी घर पर हैं के मेकर्स इन दिनों लगातार ऑडिशन ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फ्लोरा सैनी को इस रोल के लिए अप्रोच किया है।
![]()
बता दें कि सौम्य टंडन के शो को अलविदा कहने के बाद मेकर्स ने नेहा से पहले फ़्लोरा को ही अनीता भाभी का रोल ऑफर दिया था। लेकिन किसी वजह से उन्हें ये ऑफर ठुकराना पड़ा था। हालांकि अभी उनके नाम पर पक्की मौहर नहीं लगी है क्यूंकि अभी फ़्लोरा की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है। एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने टेलीविजन के दो शो करने के साथ ही साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने दबंग 2, बेगम जान और स्त्री जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाया था।