भारत की सबसे दिग्गज और पसंदीदा एंकर और कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए एक खुश खबरी है। भारती सिंह भारत की पहली प्रेग्नेंट टीवी एंकर बन गई हैं। दरअसल भारती अपने पति हर्ष लिम्बचिया के साथ टीवी जगत के नए रिएलिटी शो हुनरबाज़ को होस्ट करेंगी। इस शो के ज़रिए ही भारती भारत की पहली प्रेग्नेंट एंकर बन गई हैं।
.png?8uX3JBjEx88LZJ24Lv8aR4qAT1tBnlyx&size=770:433)
बता दें कि भारती प्रेग्नेंट होने पर बेहद खुश हैं। वो लम्बे वक़्त से अपनी फैमिली को आगे बढ़ाना चाहती थीं। उन्हें मां बनने के लिए अपना वज़न भी कम करना पड़ा था। भारती प्रेग्नेंट होने के बजाए हुनरबाज़ को होस्ट करने जा रही हैं। इसपर भारती ने कहा कि ‘मैं पहली प्रेग्नेंट होस्ट बनने जा रही हूं। ये एक प्राउड मोमेंट है।’
Hunarbaaz ke manch par aa rahe hai desh ke pehle pregnant anchors. Apni jeetod mehnat se Bharti badal rahi hai poore desh ki soch ko.
Kijiye salaam iss naari ke jazbe ko aur dekhiye #Hunarbaaz Desh Ki Shaan 22nd January se, har Sat-Sun, raat 9 baje sirf #Colors par. pic.twitter.com/fowMt3Hoke
— ColorsTV (@ColorsTV) January 18, 2022
कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारती को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए बीटीएस वीडियो में दिखाया कि कैसे भारती अपनी प्रेगनेंसी के बाद भी शूटिंग के लिए तैयार हो गईं। इसमें दिखाया गया है कि भारती अपना मेकअप करवा रही हैं और इस बारे में बात कर रही हैं कि कैसे परिवार के सदस्यों ने उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान काम करने के लिए बधाई देने के बजाय डरा दिया। भारती ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें शो के दौरान फिसलने से बचने के लिए कहा है।