लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की। इस लिस्ट के मुताबिक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज के सिराथु से सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी ने पहले चरण की 58 सीटों में 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 में से 48 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। प्रस वार्ता के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि 2017 की तरह इस बार भी बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाई थी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। यूपी की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है।
उन्होंने कहा कि यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (1/2) pic.twitter.com/sFcQQZfiMp
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (2/2) pic.twitter.com/0ZV4gxvNRl
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022