नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें सभी झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान/फ्लैट का वादा किया गया है। पार्टी ने घोषणा की कि झुग्गीवासियों के लिए आवंटन के लिए तैयार 17,000 फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें
MCD Election: आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी, भाजपा ने लगाया टिकट बेचने का आरोप
35 साल की नौकरानी से सेक्स के दौरान बुजुर्ग की मौत, सड़क किनारे फेंका शव
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि मलिन बस्तियों को एमसीडी द्वारा संचालित डिस्पेंसरी, प्रसूति वार्ड और स्कूलों की सुविधा मिलेगी।
‘संकल्प पत्र’ में पार्टी ने आश्वासन दिया कि हरित, स्वच्छ और टिकाऊ दिल्ली के लिए कचरे से ऊर्जा रूपांतरण के माध्यम से 100% कचरे को संसाधित किया जाएगा। भाजपा ने 1,000 स्थायी छठ घाटों और जल निकायों का वादा किया है। घोषणापत्र में दिल्ली और उसके आसपास 6 थीम-आधारित पार्क स्थापित किए जाने का वादा किया है।
नि:शुल्क पार्किंग के साथ पत्रकारों के लिए अलग से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे और अस्पतालों में अलग विंडो के माध्यम से इलाज की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली एमसीडी की सभी सेवाएं 100 दिनों के भीतर एक मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन की जाएंगी।
पार्टी ने निगम कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने का भी आश्वासन दिया। भाजपा दिल्ली प्रमुख ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य व्यापार, स्वास्थ्य व फैक्ट्री लाइसेंस को खत्म करना है।
BJP released resolution letter for MCD Election, BJP resolution letter for MCD Election, MCD Election, MCD Election news,