नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बेकाबू रफ्तार को देखते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने भारत दौरे को टाल दिया है। वह 25 अप्रैल को भारत आने वाले थे।
ब्रिटिश पीएम रविवार से भारत के चार दिनों के दौरे पर आने वाले थे। लेकिन दिल्ली समेत कई भारत के कई राज्यो में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से उन्होंने अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया है।
बोरिस जॉनसन के भारत यात्रा रद्द करने के बाद भी अभी तक भारत को ‘रेड लिस्ट’ में नहीं डाला गया है। ब्रिटेन के कई वैज्ञानिकों ने भारत में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर इसे ‘रेड लिस्ट’ में शामिल करने का अनुरोध किया है। भारत के ‘रेड लिस्ट’ में शामिल होने पर इस पर यात्रा प्रतिबंध लग जाएंगे।
बोरिस जॉनसन के दौरे के रद्द होने को लेकर इस महीने के अंत तक दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। बोरिस जॉनसन के भारत दौरे को लेकर ब्रिटेन की विपक्षी पार्टियां भी उन पर हमला बोल रही थीं। विपक्षी दलों का कहना था कि ब्रिटेन में कोरोना का जैसा संकट है, उस स्थिति में उन्हें विदेश दौरों पर जाने से बचना चाहिए।