नई दिल्ली। तामिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलिकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया है। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत सभी 13 लोगों की जान चली गई।
इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, तमिलनाडु में आज हुए एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अपने दूसरे ट्वीट में राजनाथ सिंह ने लिखा, जनरल रावत ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों की संयुक्तता की योजना तैयार की थी।