लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिल्ली से वापस लौटते ही सीधे संजय गांधी पीजीआई (PGI) पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि मुख्यमंत्री जी आज कल्याण जी को देखने आये थे। ये एक रूटीन विजिट रही. डॉक्टर धीमन ने कहा कि कल्याण सिंह की हालत थोड़ी चिंता का विषय है।
उनकी हेल्थ पर बोलते हुए कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल होगा। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी तबीयत पहले जैसी बनी हुई है। कल्याण सिंह चार जुलाई से पीजीआई में भर्ती हैं।