नई दिल्ली। देश में हर साल 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दरअसल, साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय नौसेना ने कराची पर हमला किया था। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ था।
यह ऑपरेशन 04 दिसंबर को ही शुरू हुआ था इसलिए भारतीय नौसेना इस मिशन की कामयाबी को नेवी डे के रूप में मनाती है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले जल प्रहरियों को शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, “देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा हेतु सेवारत सभी जल प्रहरियों के शौर्य को कोटिशः नमन। आप सभी को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा व रक्षा हेतु आपकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता व साहस पर हम सभी को गर्व है। जय हिंद!”