नई दिल्ली। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका आज ही के दिन यानी 11 सितंबर 2001 के दिन हुए आतंकवादी हमले से दहल उठा था। आज इस हमले के 20 साल पूरे हो गए हैं। साल 2001 हुए इस टैररिस्ट अटैक को सबसे दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना गया जिसने 2996 लोगों की जान ले ली।
तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इस घटना को अमेरिकी इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया था। 11 सितंबर की इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर जान गंवाने वाले हजारों निर्दोष लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘09/11 की घटना ‘मानव सभ्यता’ के इतिहास का काला दिवस है। आज के दिन हुए दुर्भाग्यपूर्ण आतंकी हमले में काल-कवलित हुए हजारों निर्दोष लोगों व उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आइए, आज के दिन हम सभी विश्व से आतंकवाद के समूल नाश हेतु संकल्पित हों।’