नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। बीते 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 15,981 केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 166 लोगों की जान चली गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 2 लाख हो गई है। आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17,861 रही।
बता दें कि 218 दिनों कोरोना वायरस केस की संख्या बीते 24 घंटे में सबसे कम दर्ज की गई है। इसके अलावा कोरोना मामलों की पहचान करने के लिए देश में टेस्टिग जारी है।
अब तक देश में 58.98 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। साथ लोगों को वायरस से सुरक्षा देने के लिए टीकाकरण अभियान भी चालू है, जिसके तहत अब तक कुल 97.23 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।