श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आज शुक्रवार की सुबह आतंकवादियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने मोहम्मद अमरेज नाम के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।
बिहार के मधेपुरा का रहने वाला मोहम्मद अमरेज पिछले तीन महीने से कश्मीर में रह रहा था। कश्मीर पुलिस जोन ने ट्वीट कर हत्या की जानकारी दी है। हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने अपनी आक्रामक कार्रवाई से आतंकियों के तेवर पस्त किए थे, लेकिन दहशतगर्द फिर से सिर उठाने लगे हैं। निर्दोष लोगों की हत्या कर घाटी में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सरपंचों सहित कम से कम 18 से आधिक टारगेट किलिंग हुई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने हाल ही में कहा थि अल्पसंख्यकों, नागरिकों और सरकार में लोगों को निशाना बनाने वाले केवल डर का प्रचार कर रहे हैं।
उनका कहना था कि ये हत्याएं इसलिए हो रही हैं, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने उनके फरमान को मानना बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि घाटी के विभिन्न हिस्सों और समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्यों पर हमला करके आतंकवादी अपनी उपस्थिति दिखाना चाहते हैं।
आर्टिकल 370 हटने की तीसरी बरसी से पहले यानी चार अगस्त को पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों के ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक प्रवासी मजदूर की जान चली गई। इस हमले में दो मजदूर घायल भी हुए थे।