लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स को पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि वह नाबालिग का वीडियो बनकर उससे लगातार दुष्कर्म करता था।
नाबालिग लड़की आरोपी की साली बताई जा रही है। बता दें कि 19 फ़रवरी को नोएडा के सेक्टर 39 मे पुलिस ने रेप और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की तह तक जाने पर पुलिस को एक बेहद चौंकाने वाली बात पता चली। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लड़की को अपने चुंगल मे फ़ंसा कर उससे गलत सम्बन्ध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
आरोपी जीतेन्द्र सिंह प्रजापति भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है जो नोएडा के सेक्टर 44 मे रहता था। पीड़िता की मां की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 37 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नोएडा से फरार होने की फ़िराक़ मे था।
हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी अपनी सगी साली के साथ अप्रैल 2021 से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी अपनी साली का गर्भपात भी करवा चुका था। जांच में पुलिस के हाथों दुष्कर्म के वक़्त लिए गए वीडियो और फोटो भी लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है।