नई दिल्ली। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बधाई दो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म भूमि एक पीटी टीजर के रोल में नजर आएंगी। वहीं राजकुमार राव पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
कैसा है ट्रेलर
3 मिनट 6 सेकंड का ट्रेलर देखने में काफी फ्रेश और मजेदार लग रहा है। ट्रेलर देखकर फैंस के अंदर फिल्म देखने की उत्सुक्ता जरूर बढ़ जाएगी। ट्रेलर में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। वहीं, ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। फिल्म का सब्जेक्ट गंभीर है जिसे कॉमेडी के जरिए दर्शकों के सामने परोसने की कोशिश की गई है।
ये है कहानी
फिल्म में भूमि एक लेस्बियन का रोल प्ले कर रही है। भूमि शादी नहीं करना चाहती हैं लेकिन परिवार वाले लगातार उनपर शादी का दबाव बना रहे हैं। इस बीच राजकुमार राव से उनकी मुलाकात होती है और वह किसी तरह भूमि को शादी के लिए राजी कर लेते हैं। फिर शुरू होती है फिल्म की असली कहानी।
2018 में आई थी बधाई हो
फिल्म बधाई हो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में ज्यादा उम्र में प्रेग्नेंसी के बाद महिला को समाज किस नजरिए से दखते है यह दिखाने की कोशिश की गई थी। फिल्म में आयुष्मान के अलावा नीना गुप्ता और गजराज राव ने अहम किरदार निभाया था। बधाई हो ऑडियंस को इतनी पसंद आई थी कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
दीपिका पादुकोण से फिल्म से है टक्कर
‘बधाई दो’ 11 फरवरी को सिनेमाघरों पर दस्तक देने जा रही है। इस दिन दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की फिल्म गहराईयां रिलीज हो रही है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक बधाई दो दीपिका की फिल्म को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी।