आज यानी 21 जनवरी को दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इस मौके पर सुबह से ही #justiceforsushant हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। उन्हें याद करते हुए उनके दुनिया भर के फैंस ने सुशांत को याद किया है। साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने भी एक्टर को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है।
उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया ने लिखा, ‘तुम्हे बहुत मिस करती हूं।’ रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं।
लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वो सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।