आथिया शेट्टी और के एल राहुल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी खूब वायरल हो रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब शादी कर सकते हैं। अब फिर ये खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। वहीं आथिया के पिता सुनील शेट्टी अपनी बेटी को लेकर काफी इमोशनल हैं।
सुनील कर रहे तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक आथिया के पिता सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी इमोशनल हैं। ये शेट्टी परिवार की पहली शादी है। काफी समय बाद शेट्टी परिवार में शादी होनी है तो वह चाहते हैं कि सब परफेक्ट हो। ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बेस्ट होटल, केटरर और डिजाइनर बुक कर दिए हैं।
ग्रैंड होगी शादी
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक वेडिंग काफी ग्रैंड होगी। हो सकता है कि शादी जुहु के फाइव स्टार होटल में होगी। इंडस्ट्री के सभी लोगों को इन्वाइट किया जाएगा। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि क्रिकेटर्स को भी शादी में बुलाया जाएगा जो के एल राहुल के क्लोज हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि क्योंकि काफी समय से बॉलीवुड में कोई ग्रैंड शादी नहीं हुई तो इसलिए सुनील शेट्टी चाहते हैं कि सभी उनकी बेटी की शादी को एंजॉय करें। सुनील काफी इमोशनल हुए पड़े हैं इस समय और चाहते हैं कि वह एक पिता की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं।
आथिया की दोस्त ने दिया था स्टेटमेंट
इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आथिया के एक क्लोज फ्रेंड ने एक्ट्रेस की शादी की खबरों को लेकर कहा था, ये सब सच नहीं है। इस साल कोई शादी नहीं हो रही है। आथिया के पास अभी 2 प्रोजेक्ट्स हैं। एक वेब के लिए और एक थिएटर फिल्म। के एल राहुल वर्ल्ड कप में बिजी हो जाएंगे और बाकी अलग-अलग टूर्नामेंट में बिजी होंगे। तो जब दोनों बिजी हैं तो शादी कब होगी।खैर अब शादी कब होती है ये तो देखते हैं, लेकिन ये जरूर है कि जब भी शादी होगी सुनील शेट्टी उसे ग्रैंड ही करेंगे।