मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक 2014 में हो गया था। वे रेहान और ऋदान के माता-पिता हैं। अलग होने के बाद दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुजैन इस समय अपने दोस्त अरसलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर आउटिंग या डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। वहीं, तलाक के बाद ऋतिक रोशन अपनी डेटिंग स्पेस को लेकर काफी सख्त नजर आते हैं।
इस बीच ऋतिक को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बार एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सबा आजाद है। ऋतिक और सबा को एक दूसरे का हाथ थामे रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है जिसके बाद दोनों को लेकर फिल्मी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई। आईए जानते हैं कि कौन हैं सबा आजाद जिन्हें ऋतिक रोशन कथित रूप डेट कर रहे हैं…
कौन हैं सबा आजाद?
ऋतिक रोशन के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की गई मिस्ट्री गर्ल का नाम सबा आजाद है। 32 साल की सबा ने साल 2008 में फिल्म दिल कबड्डी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म मुझसे फेंडशिप करोगे में काम किया था।
इस फिल्म में उनके ऑपोजिट साकिब सलीम थे। अब तक सब 5 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म फील्स लाइक इश्क थी। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। एक्टर के अलावा सबा टैलेंटेड संगीतकार और गीतकार भी हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 81 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
ऋतिक-सबा की डेटिंग की हो रही चर्चा
यह पहली बार है जब ऋतिक को सबा के साथ देखा गया है। दोनों के डेटिंग की बात जानकर फैंस भी हैरान हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “दुग्गू अपनी निजी जिंदगी को छुपाकर रखना पसंद करते हैं। वह कुछ समय से नवोदित अभिनेत्री सबा आजाद को चुपचाप डेट कर रहे हैं और आखिरकार उनके साथ सार्वजनिक रूप से सामने आने की स्थिति में आ गए हैं।”
रेस्टोरेंट के बाहर सबा का हाथ थामे दिखे ऋतिक
ऋतिक रोशन इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैँ। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर दोनों डिनर डेट पर गए थे। मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर निकलते हुए दोनों एक एक दूसरे का हाथ थामे देखा गया। एक्टर ने कार तक छोड़ा और पैपराजी के पोज भी दिए।