टेलीविज़न इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीज़न चल रहा है। टेलीविज़न जगत की कई एक्ट्रेसेज़ शादी के बंधन में बंधी है। श्रद्धा आर्या, अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय के बाद अब करिश्मा तन्ना ने भी शादी रचा ली है। उन्होंने अपने प्यार वरुण बंगेरा के साथ 5 फरवरी को सात फेरे लिए।

करिश्मा और वरुण की शादी मुंबई में हुई है। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। करिश्मा और वरुण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करिश्मा ने खुद शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुशखबरी दे दी है। अब शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसमे फैंस को उनकी शादी की झलक देखने को मिलेगी।

करिश्मा ने अपने शादी पर सबसे अलग पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। जिसमें माथा पट्टी, चोकर फिर लॉन्ग नेकलेस, ईयरिंग शामिल थे। दुल्हन बनीं करिश्मा तन्ना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा के दोस्त टेरेंस लुईस ने शादी की झलक दिखाई है। जिसमें शादी के बाद वरुण और करिश्मा 3 टायर केक कट करते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को खिलाते हैं।
