कोरोना वायरस तेज़ी से देश में पैर पसार रहा है। इसकी चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे आ रहे हैं। अब जानवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
श्रीदवी की छोटी बेटी ख़ुशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ख़ुशी के पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस जानवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुईं है कि जानवी और बोनी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है या नहीं।
कुछ दिनों पहले जानवी ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। एक तस्वीर में जानवी थर्मामीटर का इस्तेमाल करती दिख रही थीं। इन तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। इस फोटो के कैप्शन में जानवी ने लिखा था, ‘साल का वो वक़्त फिरसे।’