नई दिल्ली। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज यानी 8 नवंबर को 94वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पृथ्वीराज रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
इस दौरान पीएम मोदी के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्विटर से जरिए आडवाणी को बधाई दी।
सीएम योगी ने ट्वीट किया, “भाजपा परिवार के अभिभावक, मूल्य आधारित राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, उत्कृष्ट प्रशासक एवं हम सभी के मार्गदर्शक श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व मंगलमय जीवन प्रदान करें।”