नई दिल्ली। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने करीब 300 प्रतिष्ठानों को चौबीसों घटें खोले रखने की अनुमति दे दी है। इनमें ऑनलाइन शॉपिंग, डिलिवरी शॉप्स, होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसफोर्ट सेवाओं से जुड़ी चीजें भी शामिल हैं। रविवार को एलजी कार्यालय की तरफ से इस अहम फैसले को लेकर जानकारी दी गई है। एलजी के इस आदेश से दिल्ली की नाईट लाइफ अब पहले से और बेहतर हो सकती है।
एलजी ने करीब 314 एप्लिकेशन्स को अप्रूव कर दिया है। इनमें से कुछ तो साल 2016 से ही पेंडिंग थे। उपराज्यपाल ने यह आदेश भी दिया कि इस अहम निर्णय से संबंधित नोटिफिकेशन 7 दिन के अंदर जारी किया जाए।
यह भी पढ़ें
LG vs CM: आप मर्यादा लांघ रहे हैं, केजरीवाल बोले- एक और लव लेटर आया
केजरीवाल का एलान- गुजरात में सरकार बनी तो हर महिला के खाते में देंगे 1000 रु
एलजी वीके सक्सेना ने अब तक इन प्रतिष्ठानों को अनुमति देने में हुई देरी को भी काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस तरह के एप्लिकेशन पर तय समय सीमा के अंदर फैसला होना चाहिए ताकि निवेशकों को सुविधा मिले और बिजनेस-फ्रेंडली माहौल बन सके। एलजी के फैसले के बाद अब तक यह हो गया है कि अगले हफ्ते से दिल्ली के कई अहम प्रतिष्ठान 24X7 खुले रहेंगे।
प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एलजी ने यह बात भी नोट की कि इन प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति देने में देरी से यह पता चलता है कि श्रम विभाग अव्यवसायिक रवैया जाहिर कर रहा था। आवेदनों को प्रोसेस करने में विभाग ‘पिक एंड चॉइस पॉलिसी’ अपना रहा था। इस तरह की व्यवस्था में भ्रष्ट आचरण भी किया जा सकता है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुल 346 आवेदन लंबित थे, जिनमें 2016 के 18 आवेदन, 2017 के 26, 2018 के 83 आवेदन, 2019 के 25, 2020 के 04, और 2021 के 74 आवेदनों पर आज तक श्रम विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।