नई दिल्ली। देश के महान धावक मिल्खा सिंह की आज 92वीं जयंती है। उनका जन्म राठौर राजपूत सिख परिवार में हुआ था। उनकी तेज रफ्तार की वजह से उन्हें ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से नवाजा गया था। उन्होंने लगभग दो दशकों तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
एशियाई खेलों में उन्होंने साल 1958 और 1962 देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न में 1965 के ओलंपिक, रोम में 1960 के ओलंपिक और टोक्यो में 1964 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारत में एथलेटिक्स में मिल्खा सिंह के योगदान ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया।
उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने ट्वीट किया, “अपने अद्भुत प्रदर्शन से वैश्विक पटल पर माँ भारती को अनेक बार गौरवभूषित करने वाले महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। उनकी अटूट मेहनत और ध्येय के प्रति प्रतिबद्धता सभी युवा खिलाड़ियों के लिए महान प्रेरणा हैं।”