यूपी में थर्ड फेज में 16 जिलों में मतदान हुआ। इन्हीं में से एक हाथरस जिला भी रहा। यहां की सादाबाद विधानसभा में एक पिंक बूथ पर सुबह-सुबह बंदरों ने जमकर तांडव मचाया। उन्होंने कुछ देर के लिए तो बूथ पर कब्जा ही कर लिया। लाइन में लगे लोग भाग खड़े हुए। बंदरों ने इस पिंक बूथ पर लगे पंडाल को फाड़ डाला। कई कुर्सियां भी तोड़ डालीं। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें भगाया, तब जाकर दोबारा मतदान शुरू हो सका।
हाथरस की तीन विधानसभाओं में 5-5 पिंक बूथ
Pink booth पर जब बंदर गुस्से से लाल हो गए। हाथरस के सादाबाद मतदान बूथ के नजारे। pic.twitter.com/sKULU1MBA3
— Ravish Ranjan Shukla (@ravishranjanshu) February 20, 2022
हाथरस की तीनों विधानसभा में 5-5 पिंक बूथ बनाए गए हैं। जिले में 15 पिंक बूथ बनाए गए थे। जिस बूथ पर बंदरों ने उत्पात मचाया वो सादाबाद का जूनियर हाई स्कूल है। यहीं पर BRC का केंद्र भी है, लेकिन इस पिंक बूथ पर बंदरों ने कब्जा कर लिया। इन बंदरों ने उत्पात मचाते हुए बूथ में लगे टेंट को फाड़ डाला।
बंदरों ने मचाया जम कर उत्पात
https://twitter.com/suryarekha_in/status/1495368787700318209?s=20&t=vStxy-WmL-hWFzXCSDxg-g
इसके कई वीडियो सामने आए हैं जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि वानर सेना ने जम कर बूथ पर उपद्रव मचाया। वानर सेना ने टेंट के चिथड़े कर डाले और कुर्सियों को भी इधर-उधर फेंका। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं और इनपर लोगों की मिली-झूली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।