मुंबई। मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस में आज यानी बुघवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया। अपने जवाब में एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत का विरोध किया है।
एनसीबी ने अपने जवाब में कहा कि भले ही उनके पास से ड्रग्स बरामद नहीं किए गए, लेकिन आर्यन सहित सभी आरोपी इस साजिश में शामिल हैं। एनसीबी ने कहा कि वे पेडलर के संपर्क में थे। ये बड़ी साजिश है। इसकी जांच जरूरी है।
आर्यन खान पर कॉन्ट्राबैंड खरीदने का आरोप लगा था और यह कॉन्ट्राबैंड अरबाज मर्चेंट के पास से बरामद किया गया था। विदेशों में ड्रग्स की लेनदेन को लेकर एनसीबी की जांच जारी है।
आज की सुनवाई में आर्यन खान के अलावा नुपूर सारिका, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, श्रेयस नायर, अविन साहू, आचित और मोहक जसवाल की बेल अर्जी पर सुनवाई होगी।