उत्तर प्रदेश के हस्तकला को दिल्ली हाट में पसंद किया जा रहा है। प्रदेश में बने उत्पाद राजधानी में धाक जमा रहे हैं।
बदायूं के ज़री ज़रदोजी के उत्पाद देश की राजधानी में लोगों को भा रहे हैं। आप भी दिल्ली हाट में जाएं और ज़री ज़रदोजी के आकर्षक उत्पादों को घर लाएं।
दिल्ली हाट प्रदर्शनी राजधानी में 31 जनवरी, 2021 तक खुली रहेगी। आप अगर हस्तकला से बने उत्पादों को शौकीन हैं तो एक बार चक्कर ज़रूर लगा आएं।