प्यार का त्योहार यानी वैलेंटाइन वीक। यह पूरा हफ्ता लव बर्ड्स के लिए काफी स्पेशल होता है। पूरी दुनिया में इस वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होती है और अपने दिल की भावनाओं को गुलाब से बयां करने के बाद एक फॉर्मल प्रपोजल के तौर पर 8 फरवरी के दिन कपल्स एक दूसरे को प्रपोज कर प्रपोज डे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी को अपना दिल दे बैठे हैं और अपने प्यार को इजहार स्पेशल तरीके और स्पेशल दिन करना चाहते हैं तो प्रपोज डे से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। तो आइए जानते हैं कि आप प्रपोज डे के दिन किस तरह अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं और उनका दिल जीत सकते हैं।
1.अरेंज करें कैंडल लाइट डिनर

कैंडल लाइट डिनर का तरीका आमतौर पर काफी रोमांटिक लगता है। यह क्लासिक आइडिया आपकी रोमांटिक इवनिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। बेहतर होगा कि जहां डिनर का प्लान पहले से करें और रेस्त्रां में टेबल बुकिंग पहले से करा लें। आप इस अवसर को खास बनाने के लिए वहां के स्टाफ से पहले ही बात कर सकते हैं।
2.साथ बिताएं दिन

अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ जहां तक हो सके क्वालिटी टाइम बिताएं। मसलन आप चाहें तो साथ में एक्सरसाइज कर सकते हैं या स्वीमिंग क्लब जा सकते हैं। इन पलों के बीच को आप किसी स्पेशल मोमेंट को बनाएं और प्रपोज करें।
3.सनसेट के साथ करें प्रपोज

कहते हैं कि सन सेट का समय सबसे रोमांटिंक क्षणों में से एक होता है। ऐसे में अगर आप किसी पहाड़ी सीन, बीच या किसी खास सनसेट प्वाइंट पर अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं।
4.कपल रिंग के साथ करें प्रपोज

आप अगर अपने प्यार के कमिटमेंट के लिए कपल रिंग खरीदें यह आपके प्रपोजल को खास बना सकता है। आप पार्टनर को लॉन्ग वॉक पर ले जाइए और अचानक से रिंग सामने कर दीजिए और अपनी भावनाओं का इजहार कीजिए।
5.शो ऑफ से बचें

इस बात का खास ख्याल रखें कि प्यार में शो ऑफ या ईगो की कोई जगह नहीं होती। आप जितनी शालीनता से अपने क्रश को प्रपोज करेंगे और उन्हें स्पेशल फील कराएंगे, उन्हें ना करने की कोई वजह नहीं मिलेगी।