नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में हैं। यहां उन्होंने लोगों को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के रूप में लोगों को बड़ी सौगात दी। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखे हमले किए।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे. पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे. अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है।
पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं। रविवार को सड़कमार्ग से मेरठ पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले औघड़नाथ मंदिर और काली पल्टन मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने शहीद स्मारक पहुंचकर 1857 के शहीदों को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने संग्राम संग्रहालय का निरीक्षण भी किया।