नई दिल्ली। पंजाब में अब विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने इसकी तिथि बदलकर 20 फरवरी कर दी है। उल्लेखनीय है कि कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से चुनाव तिथि बदलने का आग्रह किया था।
बता दें कि इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने आज सोमवार को एक अहम मीटिंग की थी। इस मीटिंग में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, BJP, और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के पत्र पर मंथन किया गया था। सभी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती को देखते हुए मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग को अलग-अलग पत्र लिखा था. बहुजन समाज पार्टी ने भी यह मांग उठाई थी।