नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का हैलिकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हैलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इसके अलावा उनके साथ ब्रिगेडियर रैंक के एक अधिकारी भी मौजूद थे। हादसे के बाद हैलिकॉप्टर के आग लग गई।
फिलहाल सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हेलिकॉप्टर पर सवार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सभी लोग सुरक्षित होंगे।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उम्मीद करता हूं कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलिकॉप्टर पर सवार अन्य लोगों सुरक्षित होंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने चॉपर में सवार सभी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।