नई दिल्ली। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। दुल्हन के लाल रंग के जोड़े में दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इसरानी फोटोग्राफी के सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिशा परमार का ब्राइडल मेकअप होते दिख रहा है। दिशा इस वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैन्स दिशा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।