मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर सुसाइड केस में पुलिस ने पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संदीप नाहर के आत्महत्या करने से पहले पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर दोनों के खिलाफ केस केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि संदीप ने अपने सुसाइड नोट में अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानी का जिक्र किया था। जानकारी के मुताबिक संदीप की पत्नी और उसकी सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि संदीप कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ फिल्में कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से परेशान होने की बात बताई थी।