- मुंबई। शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब पहला अपीयरेंस किया है। शहनाज़ सिद्धार्थ के जाने से काफी सदमे में थीं और उन्होंने काम पर जाना भी बंद कर दिया था। बता दें कि अब दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे शहनाज़ भी नज़र आ रही हैं। दरअसल शहनाज़ की दिलजीत और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म आने वाली है।
फिल्म का नाम ‘होंसला रख’ है और इसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। इसके साथ इस मूवी का एक गाना ‘शनैल नंबर 5’ भी रिलीज़ हुआ था। बता दें कि शहनाज़ के फैंस इस वीडियो को देख काफी खुश हैं। वीडियो में दिलजीत, शहनाज़ और सोनम ने फिल्म का एक सीन रीक्रिएट किया है। इसमें शहनाज़ दिलजीत को मज़ाकिया अंदाज़ में मार रही हैं और हस्ती हुई नज़र आ रही हैं।
वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया है और वे शहनाज़ को खुश देख कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। दिलजीत ने वीडियो के कैप्शन में पंजाबी में लिखा, ‘मैंने इससे प्यार किया और इसने मेरे साथ ये किया। #honslarakh आ रही है 15 ओक्टुबर को दुस्सहरा पर।’ सभी फैंस वीडियो पर शहनाज़ की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।