नई दिल्ली। मुंह खोलकर सोना की आदत आमतौर पर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन यह आदत इंसान के लिए कितना खतरनाक हो सकता है इस बात अंदाजा वायरल हो रहे एक वीडियो से लगाया जा सकता है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वीडियो में डॉक्टर महिला के मुंह से 4 फीट लंबा सांप निकालते हुए दिख रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के दागेस्तान के लेवाशी गांव में रहने वाली एक महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी, तभी उसके खुले मुंह को बिल समझकर एक चार फीट लंबा पतला सांप उसके शरीर के अंदर घुस गया।
हैरानी की बात तो यह है कि महिला को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी। हालांकि, जब महिला को एकदम से सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में महिला को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर बेहोश किया गया और जांच करने पर पता चला कि महिला के शरीर में सांप घुस गया है। महिला के शरीर में सांप देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
उन्होंने महिला के गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डालकर ये देखने की कोशिश की कि सांप कितना अंदर घुस गया है और फिर इसी ट्यूब की मदद से सांप को पकड़कर उसे धीरे-धीरे बाहर निकाल लिया।