मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर साई धरम तेज का शुक्रवार रात बाइक से एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना के फ़ौरन बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में हालत स्थिर होने पर एक्टर को अपोलो जुबिली हिल्स में शिफ्ट कर दिया गया।
बता दें कि दुर्घटना साइबराबाद के आइकॉनिक केबल ब्रिज पर हुई है। शुक्रवार रात साई अपनी स्पोर्ट्स बाइक से जा रहे थे। ब्रिज पर कीचड़ होने के की वजह से साई जुबिली हिल्स और IKEA स्ट्रेच के बीच अपनी बाइक पर संतुलन खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से उनके सिर पर कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, साई अब बिल्कुल ठीक हैं और रिकवर हो रहे हैं। चिंता करने की बात नहीं है। अस्पताल में उनकी देखभाल की जा रही है।
बता दें कि ब्रिज पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में साई के एक्सीडेंट का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में एक्टर को फिसलकर सड़क के बीचोबीच गिरते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनकी आंखों, छाती, कमर और शरीर के दूसरे हिस्से पर चोटें दिख रही हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही साई के मामा और एक्टर पवन कल्याण अस्पताल पहुंचें। इसके अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज उनका हाल जानने पहुँचने लगे।