मुंबई। कोरोना वायरस दूसरी लहर महाराष्ट्र में तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है। पूरे देश के सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इसी राज्य से सामने आ रहे हैं। आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। बॉलीवुड की कई हस्तियां भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।
अब खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर में भी कोरोना वायरस पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक स्वरा की मां और उनके दोनों कुक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की है।
स्वरा ने ट्वीट किया- ‘ये घर आ गया। मेरी मां और कुक दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दिल्ली वाले हमारे घर में आइसोलेट हो रहे हैं। प्लीज डबल मास्क लगाएं और घर पर रहें।’
स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी मां की सलामती की दुआ की है। मालूम हो कि स्वरा हाल ही में गोवा अपनी फिल्म ‘जहां चार यार’ की शूटिंग के लिए गई थीं। लेकिन को-स्टार मेहर विज को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।