नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। एआईएमआईएम ने जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उनमें लोनी (गाजियाबाद), गढ़ मुक्तेश्वर और धौलाना (हापुड़), सिवाल खान, सरधना और किठौर (सभी मेरठ), सहारनपुर में बेहट, बरेली और सहारनपुर ग्रामीण हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित यह पहली सूची है।
ओवैसी ने जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें सिर्फ मुस्लिम प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। जिन सीटों पर ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं वो सभी यूपी के मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।