फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन दिनों ब्यूटी ब्लेंडर स्पंज का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। मेकअप ब्रश की तुलना में ब्यूटी ब्लेंडर अधिक कंफर्टेबल और मेकअप करने में आसान भी होता है जिस वजह से ज्यादातर ब्यूटी एक्सपर्ट भी ब्यूटी ब्लेंडर का ही यूज़ करते हैं। अगर आप फ्लॉलेस चाहते हैं तो इसके लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। चेहरे पर फाउंडेशन सेट करने के लिए भी ब्यूटी ब्लेंडर स्पंज काफी अच्छा माना जाता है।
ब्यूटी ब्लेंडर स्पंज का इस्तेमाल करने से मेकअप बेहतर तरीके स्किन में सेटल होता है लेकिन बेहतर मेकअप रिजल्ट के लिए यह भी जरूरी है कि आप सही तरीके से इसका यूज़ और इसका रखरखाव करें। तो आइए जानते हैं कि ब्यूटी ब्लेंडर स्पंज यूज करने का सही तरीका क्या है और इसके फायदे क्या क्या हो सकते हैं।
फ्लॉलेस मेकअप के लिए ब्यूटी स्पंज का इस तरह करें इस्तेमाल
मेकअप करते समय कभी भी स्किन और स्पंज पर फाउंडेशन डायरेक्ट न डालें। फाउंडेशन और कंसीलर को सबसे पहले हथेली पर रखें। इसके बाद स्पंज की मदद से चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं। इससे फाउंडेशन और कंसीलर अच्छे से ब्लेंड हो जाएगा और चेहरा फ्लॉलेस बनेगा।
अंडाकार ब्यूटी ब्लेंडर का इस तरह करें प्रयोग
मेकअप सेट करने के लिए अगर आप अंडे के आकार का ब्यूटी स्पंज प्रयोग करेंगे तो इससे आपको काफी सहूलियत मिलेगी। अंडे के शेप का ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से मेकअप अच्छे से सेट होता है। स्पंज के नुकीले हिस्से की मदद से आंखों के नीचे, लिप्स के पास और नाक के साइड में मेकअप ब्लेंड करें। स्पंज के गोल हिस्से से माथे और गाल पर मेकअप ब्लेंड करें।
रगड़कर मेकअप न करें
मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप कभी भी रगड़कर नहीं करना चाहिए। स्पंज से हमेशा मेकअप थपथपाते हुए करना चाहिए। थपथपाते हुए मेकअप अप्लाई करने से स्मूद बेस बनता है। साथ ही मेकअप स्किन में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाता है जिससे पसीना आने के बाद भी मेकअप खराब नहीं होता। स्पंज से मेकअप लगाने से मेकअप चेहरे पर काफी देर तक टिका रहता है।
हल्के गीले स्पंज का करें इस्तेमाल
मेकअप के दौरान स्पंज को ज्यादा गीला नहीं करना चाहिए। ज्यादा गीला स्पंज करने से मेकअप अच्छे से सेट नहीं होता। फ्लॉलेस मेकअप लुक के लिए स्पंज को गीला कर सारा पानी निचोड़ लें। इसके बाद स्पंज से चेहरे पर मेकअप करें. वहीं ड्राई स्पंज का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राई स्पंज का इस्तेमाल करने से मेकअप अच्छे से ब्लेंड नहीं होता।
मेकअप करने के बाद इसकी सफाई जरूरी
मेकअप के बाद ब्यूटी ब्लेडर स्पंज को साफ करना बहुत जरूरी है। गंदे स्पंज का इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी हो सकती है और पिंपल्स-एक्ने भी हो सकते हैं। इसलिए मेकअप करने के बाद गुनगुने पानी में आप शैंपू डालकर स्पंज को साफ कर सकते हैं।