नई दिल्ली। इंडियन प्रेमियर लीग (IPL) की शुरुआत से खिलाड़ी काफी प्रोत्साहित हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक अहम प्लेटफार्म है जहां उन्हें अनुभव के साथ-साथ सीनियर क्रिकेटर्स से सीखने को भी मिलता है। सोमवार को आईपीएल के दूसरे मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स को जीत हासिल हुई। KKR ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराया।
केकेआर की तरफ से युवा बल्लेबाज़ वैंकटेश अय्यर ने डेब्यू किया। वेंकटेश अपनी पारी में 41 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैच खत्म होने पर विराट कोहली ने वैंकटेश को खेल से जुड़ी टिप्स दी। विराट ने वैंकटेश को शॉट खेलने के लिए बेस्ट पोजीशन बताई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
दोनों खिलाड़ियों का वीडियो केकेआर के ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ड्रीम डेब्यू+ बेस्ट से सीखना, वैंकटेश के लिए ये रात यादगार रही।’ आपको बता दें की बीते दिन हुए आईपीएल मैच में आरसीबी का प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा। विराट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। आरसीबी 92 रन बना कर आल-आउट हो गई। कोहली केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए।