नई दिल्ली। कोरोना से जंग में भारत के पास एक और हथियार आ गया है। दरअसल, जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को बच्चों के इस्तेमाल के लिए भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई।
इस बारे में जायडस ग्रुप के एमडी डॉ. शारविल पटेल ने शनिवार को ZyCOV-D की सप्लाई और दाम को लेकर कई अहम बातें बताईं। उनके मुताबिक कंपनी अभी छोटे स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सितंबर के मध्य तक हम वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर देंगे। अक्टूबर तक हमारी क्षमता एक महीने में एक करोड़ वैक्सीन बनाने की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को वैक्सीन मुहैया कर दी जाएगी।
सरकार का बच्चों को वैक्सीनेट करने का क्या प्लान है वह सरकार पर निर्भर करेगा। बच्चों के लिए भी डोज सेम रहेगी। वैक्सीन की तीन खुराक दी जाएगी। हमने आवेदकों के शुरुआत स्टॉक सुरक्षित कर लिए हैं। यूएस से भी हमारे पास मांग आई है. बता दें कि बच्चों के लिए भारत की यह पहली वैक्सीन है।