कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले देश में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी के ज़रिए निगरानी बढ़ाने के कहा है। प्रदेश सरकारों को भेजी गई चिट्ठी में 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। चिट्ठी में जिला सत्र पर हालात को काबू करने और एहतियात बरतने को कहा गया है।
हालात को काबू करने और एहतियात बरतने को कहा
इनमें भी 3 राज्यों के 8 जिलों की तरफ विशेष ध्यान दिलाया गया है। इन जिलों में दो हफ्तों में वायरस का इन्फेक्शन रेट 10% से ज्यादा रहा है। ये राज्य मिजोरम, केरल और सिक्किम हैं। केंद्र ने कहा कि ‘ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां जिला स्तर पर पाबंदियां लगाई जाएं। इनमें नाइट कर्फ्यू, ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने या मेलजोल पर रोक, समारोहों, शादी और अंतिम संस्कार में लोगों की तादाद कम करना शामिल हैं। जिन जिलों के अस्पतालों में कोविड बेड या ICU 60% भरे हों, वहां भी ऐसी पाबंदियां लगाई जाएं।’
3 राज्यों के 8 जिलों की तरफ विशेष ध्यान दिलाया गया
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने चिट्ठी में कहा कि ‘ मिजोरम, केरल और सिक्किम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नगालैंड के 19 जिलों में भी कोरोना का इन्फेक्शन रेट दो हफ्तों में 5 से 10% के बीच रहा है।’