स्ट्रॉबेरी को आमतौर पर खाने के स्वाद या इसके फ्लेवर के लिए ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। स्ट्रॉबेरी दिखने में छोटा सा एक लाल रंग का फल होता है। जो बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये कई सारे फायदों से भी भरपूर होता है? इसमें विटामिन ए,विटामिन सी, मैग्नीशियम,पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। यदि आप स्ट्रॉबेरी को रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं वहीं ये वेट को कंट्रोल रखने में भी आपकी मदद करता है। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी से होने वाले फायदों के बारे में।

1.वेट कंट्रोल

अगर आप स्ट्रॉबेरी को रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो ये वेट को कंट्रोल में काफी ज्यादा सहायक होता है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से वेट कंट्रोल हो जाता है क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है साथ ही साथ में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। वहीं इसमें नाइट्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून के साथ मिक्स होकर शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित भी करती है।
2.दातों की सेहत के लिए

यदि आप दातों को लंबे समय तक मजबूत रखना चाहते हैं तो ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। स्ट्रॉबेरी एक नहीं बल्कि ढेरों पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, इसके रोजाना सेवन से आपके दांत लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं। इसलिए आप स्ट्रॉबेरी को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3.इम्युनिटी को करता है बूस्ट
![]()
यदि आप स्ट्रॉबेरी का सेवन रोजाना करते हैं तो ये आपके इम्युनिटी को बूस्ट करके रखने में काफी ज्यादा सहायक होता है,सर्दियों के मौसम में आमतौर पर इम्युनिटी वीक होने की समस्याएं बनी ही रहती हैं। ऐसे में यदि आप स्ट्रॉबेरी को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करके रखने में काफी ज्यादा सहायक होता है।
4.पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए

यदि आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। स्ट्रॉबेरी फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर युक्त चीजें हमारे इम्युनिटी को लंबे समय तक मजबूत बना के रखने में सहायक हो सकती हैं। इसलिए यदि आप कब्ज,पेट में दर्द,गैस के जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपको स्ट्रॉबेरी का सेवन रोजाना करना चाहिए।
5.दिल की सेहत रखने के लिए

यदि आप दिल की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी आपको फायदा पहुंचाने में सहायक हो सकता है। स्ट्रॉबेरी दिल की सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखता है वहीं ये दिल से जुड़े ढेरों समस्यायों को भी दूर करता है। वहीं ये ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव बना के रखने में भी सहायक होता है। इसलिए आपको स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करना चाहिए।