पेट में कीड़े होना खासतौर पर बच्चों में, एक आम समस्या है। इस समस्या का मुख्य कारण खान-पान की खराब आदतें और साफ-सफाई पर उचित ध्यान न देना है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसे अपनाकर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
अगर आपके बच्चे या घर के किसी सदस्य के पेट में कीड़े हो गए हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
मूली-
50 मिलीलीटर मूली के रस में सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर रोज सुबह-शाम पीने से आंत के कीड़े नष्ट होते हैं।
गाजर-
गाजर का रस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। गाजर या किसी भी चीज की कांजी बनाकर कम से कम 5 हफ्तों तक लगातार पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
कालीमिर्च-
एक कप मट्ठे के साथ 4-6 कालीमिर्च का चूर्ण रात को सोते समय लेने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
शहद-
अजवायन का चूर्ण एक चुटकी को एक चम्मच शहद के साथ लेना चाहिए। दिन में 3 बार यह चूर्ण लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
कलौंजी-
10 ग्राम कलौजी को पीसकर 3 चम्मच शहद के साथ सोते समय नियमित रूप से लेने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।