कोरोना वायरस की रफ़्तार में अब ब्रेक लग गया है। देश में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,000 से भी कम मामले सामने आए। एक दिन में 11,499 नए मरीज़ मिले। इसके साथ ही 255 लोगों की इस वायरस से मौत हो गई।
)
इस दौरान 23,598 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,70,482 है। रिकवरी रेट 98.52% है। फिलहाल 1,21,881 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.28% है।

इस समय देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.36% है। गुरुवार को देश भर में 11,36,133 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 76.57 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 177.13 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।