भारत अब तेज़ी से कोरोना को मात देने की राह पर आगे बढ़ रहा है। देश में दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,148 नए मरीज़ मिले हैं। ये आकड़ा पिछले कुछ दिनों के मुकाबले काफी कम है। इसके साथ ही कुल 302 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
ठीक होने वालों की बात करें तो कुल 30,009 मरीज़ इस वायरस से स्वस्थ हुए हैं। इससे देश में वायरस से रिकवर होने वालों की संख्या 4,22,19,896 हो गई है। इस वक़्त देश में रिकवरी रेट 98.46% है। इस समय देश में 1,48,359 मरीजों की इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है।
फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 1.22% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.60% है। बुधवार को देश भर में 11,55,147 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 76.35 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 176.52 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।