देश में कोरोना की रफ़्तार लगातार धीमी पड़ रही है। कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 7 हज़ार 474 नए केस मिले हैं। इसके अलावा कुल 865 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।
बता दें कि 2 लाख से ज़्यादा लोगों ने रेकवरी की है। देश में सक्रिय मामले अब 2.9 प्रतिशत पहुंच गए हैं। सक्रिय मामले अब 12 लाख 25011 तक पहुंच गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि अब तक 169 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 169.46 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 107474 नए केस सामने आए।